सरायइनायत थाना क्षेत्र में एक मैरिज लॉन से दुल्हन का सोने-चांदी से भरे गहने को एक महिला ने पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना सुबह लड़की की विदाई के समय हुई।
अजबैयां गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को शादी थी। रात में शादी के बाद बुधवार को सुबह लड़की की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक महिला ने गेस्ट हाउस में लड़की के कमरे में जाकर गहनो से भरा बैग गायब कर दिया। इससे शादी वाले घर में खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी की जांच में एक महिला बैग ले जाते हुई दिखाई दे रही है।
subscribe to rss
811,6 followers
6958,56 fans
6954,55 subscribers
896,7 subscribers
6321,56 followers
9625.56 followers
741,9 followers
3548,7 followers