अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच चली लम्बी बात-चीत, अब अपने नतीजे दे सकती है इसी माह के अंत तक सपा और रालोद के गठबंधन का ऐलान होने की जानकारी पार्टी सूत्रों के माध्यम से मिल रही है। सूत्र यह भी बता रहे है कि जयंत चौधरी के हिस्से में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 36 सीटें आ सकती है। जल्द ही इस गठबंधन का ऐलान किये जाने की संभावना है।
राजनैतिक जानकारों की माने तो किसान आन्दोलन के चलते जाट और किसानो में भाजपा को लेकर ख़ासी नाराजगी है और इसका फायदा रालोद को मिलने की पूरी सम्भावना है। वही चौधरी अजीत सिंह के मृत्यु के बाद जयंत चौधरी का यह पहला चुनाव होने से उनको सहानुभूति का भी फायदा मिल सकता है। जयंत चौधरी सपा के साथ गठबंधन में 60 सीटें मांग रहे थे, ऐसा सूत्रों का कहना है। जबकि सपा शर्तो के साथ 30 सीटें देने को तैयार थी। इस गठबंधन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच में कई दौर की वार्ता हो चुकी है। जिसके बाद जयंत चौधरी के लिए सपा 36 सीटें छोड़ने को आखिर तैयार हो गई है।
अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में चल रही रथयात्रा को मिल रहे आपार जन समर्थन ने अन्य दलों की नींद उड़ा रखी है। पहले सुभासपा अब उसके सहित रालोद से हुए इस गठबंधन ने सियासत में खलबली मचा दिया है।
subscribe to rss
811,6 followers
6958,56 fans
6954,55 subscribers
896,7 subscribers
6321,56 followers
9625.56 followers
741,9 followers
3548,7 followers