उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद सहीम ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। सहीम के पिता इरशाद मोहम्मद साइकिल की दुकान पर पंचर जोड़ने क कार्य करते हैं। सहीम का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।
मोहल्ला महमूद नगर निवासी मोहम्मद सहीम राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड मैनपुरी के 12वीं के छात्र हैं। शनिवार को 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मोहम्मद सहीम ने परीक्षा में 486 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया। मोहम्मद सहीम के पिता इरशाद मोहम्मद कस्बा ज्योंती में एक साइकिल की दुकान पर मजदूरी करते हैं।
वहीं मां रजिया बेगम गृहणी हैं। सहीम ने बताया कि उसके पिता का सपना था कि बेटा अच्छी पढ़ाई कर परिवार का नाम रोशन करे। सहीम ने इंटरमीडिएट परीक्षा सभी विषयों में सम्मान के साथ पास की। हिंदी में 96, अंग्रेजी में 96, गणित में 98, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए।
सहीम अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। सहीम ने बताया कि जब कॉलेज के शिक्षकों का स्थानांतण हो गया तो उसे गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी की ट्यूशन लगानी पड़ी। सहीम ने अपने घर पर भी 6 से 7 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई की। सहीम का कहना है कि अनुशासन में रहते हुए जो अपने गुरुजनों के बताए रास्ते पर चलते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।
subscribe to rss
811,6 followers
6958,56 fans
6954,55 subscribers
896,7 subscribers
6321,56 followers
9625.56 followers
741,9 followers
3548,7 followers